Showing posts with label पसीना. Show all posts
Showing posts with label पसीना. Show all posts

Thursday, January 5

क्या आप जानते हैं पसीना बहाने के यह फायदे ?







वर्तमान में हमारी जीवनशैली ऐसी हो गयी है कि शरीर का पसीना बाहर नही निकल पाता, यही कारण है कि शरीर का प्राकृतिक रूप से शोधन नहीं हो पाता फलस्वरूप शरीर के मल निष्कासक अंग क्रियाहीन होते जा रहे हैं | स्वस्थ्य रहने के लिए शरीर के मल निष्कासक अंगों (त्वचा, फेफड़े, गुर्दे, आंतें) का सक्रिय रहना आवश्यक है | इसी क्रम में आईये जानते हैं शरीर से पसीना निकलने के फायदे |

रक्त संचार तेज करे :

बहुत अधिक पसीने की वजह से त्वचा को रक्त की ज्यादा जरूरत पड़ती है जिससे सभी अंगों में रक्त का संचार तेजी से होता है। अर्थात रक्त संचार ठीक रखने के लिए थोड़ा पसीना बहाना लाभदायक है।


तनाव से दिलाये राहत :

तनाव से राहत पाने के लिए भी पसीना निकलना आवश्यक है। यही वजह है कि तनाव के दौरान कसरत व शारीरिक श्रम पर जोर दिया जाता है जिससे शरीर से पसीना निकले और शरीर का ताप कम हो। इससे तनाव दूर होता है।

शरीर का केमिकल बैलेंस करे :

पसीने के साथ शरीर से अतिरिक्त सोडियम व पोटैशियम भी बाहर निकलता है जिससे शरीर में इनका बैलेंस बना रहता है। इससे हृदय से लेकर हड्डियों के रोगों से बचाव होता है।


वजन घटाने में सहायक :

पसीने के साथ-साथ शरीर की अतिरिक्त कैलोरी भी बर्न होती हैं। इसीलिए कसरत, स्टीम बाथ आदि उपायों को वेट लॉस प्रोग्राम का हिस्सा बनाया जाता है। कसरत के बाद जितना अधिक पसीना बहेगा उतनी अधिक कैलोरी घटेगी।


शरीर का शोधन करे :

शरीर में एकत्र हुए विषैले तत्व पसीने के साथ बाहर निकल जाते हैं। इससे किडनी, लिवर और आंतों की सफाई होती रहती है जिससे इनसे संबंधित रोगों से बचाव होता है।
loading...