Showing posts with label News. Show all posts
Showing posts with label News. Show all posts

Friday, February 3

नाक से निकला जिंदा कॉकरोच....


. By- Dr. Kailash Dwivedi

चेन्‍नई के अस्‍पताल में एक महिला की नाक से डॉक्‍टरों ने जिंदा कॉकरोच निकाला। यह महिला के दाहिने नथुने में बहुत अंदर तक चला गया था। डॉक्‍टरों के सामने यह अपनी तरह का पहला मामला सामने आया। इंजम्‍बाक्‍कम में रहने वाली 42 साल की महिला सेल्‍वी के साथ यह घटना हुई।

बुधवार रात को जब वह सो रही थी उसके नाक में कॉकरोच घुस गया और बहुत अंदर तक चला गया। उसे नाक में खुजली होने लगी। इससे परेशानी होकर वह डॉक्‍टरों के पास पहुंची कि लगता है कि नाक में कोई कीड़ा घुस गया है। ऐसी शिकायत अपने आप में पहली बार डॉक्‍टरों ने सुनी थी लेकिन जांच करने पर भी वह समझ नहीं कर पाए कि नाक में आखिर क्‍या हुआ है। यह कीट दोनों आंखों के बीच खोपड़ी के बीच में अटक गया था।

वह कई प्राइवेट हॉस्पिटल्‍स गई लेकिन किसी ने उसका इलाज नहीं किया। लेकिन जब वह गर्वमेंट स्‍टेनली हॉस्पिटल पहुंची तो ईएनटी विभाग के प्रमुख एमएन शेखर और प्रो. एस मुत्‍तुचित्रा ने नाम की एंडोस्‍कोप जांच की। इसके बाद इसके बाद कीटाणुनाशक तकनीकी का इस्‍तेमाल कर उसके नाक से बड़े आकार का जिंदा कॉकरोच निकाला। यह कीड़ा नाक के दाहिने छेद में गहराई तक घुस गया था।

अगर महिला की नाक से यह कॉकरोच जल्‍द नहीं निकाला जाता तो वह ब्रेन में छेद कर देता। अब महिला काफी राहत महसूस कर रही है।

loading...