Tuesday, March 22

एनाकार्डियम ओरिएनटल (ANACARDIUM ORIENTAL)

एनाकार्डियम ओरिएनटल औषधि एक बहुत ही उपयोगी औषधि है | आईये जानते है विभिन्न लक्षणों में एनाकार्डियम का उपयोग :



पेट से सम्बंधित लक्षण



  • रोगी को भूख तेज़ लगती है जिसके कारण रोगी खाना तथा पानी को जल्दी-जल्दी निगलता है, रोगी जब खाली पेट होता है तब उसके पेट में तेज़ दर्द होता है और कुछ भोजन कर लेने पर रोगी को दर्द से राहत मिल जाती है |

  • भोजन के 2-3 घंटे बाद तक पेट का दर्द बहुत बढ़ जाता है और उस समय तक यह दर्द बना रहता है जब तक पाचन क्रिया पूरी नही होती है | इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी को ठीक करने के लिए इस औषधि का उपयोग लाभदायक है |


मल से सम्बंधित लक्षण



  • रोगी को बार-बार मलत्याग करने की इच्छा होती है, लेकिन मलत्याग करने पर मल ठीक से नहीं होता रोगी को ऐसा महसूस होता है कि गुदा में कोई लकड़ी जैसी चीज या गोला अटक गया है |


स्मरण शक्ति से सम्बंधित लक्षण



  • रोगी की स्मरण शक्ति कम हो जाती है, वह हर बात में कसम खाता है एवं छोटी-छोटी बात में लोगों को समझाने लगता है |

  • मन में तरह-तरह की बाते आने लगती हैं | रोगी की एक इच्छा किसी काम को करने की होती है जबकि दूसरी इच्छा उस काम को न करने की होती है |

  • शरीर के कई अंगों में ऐसा दर्द होता है जैसेकि किसी ने लकड़ी से चोट मार दी हो |

  • रोगी अपने आस-पास की हर वस्तु को संदेह की दृष्टि से देखता है, वह जब चलता है तब उसे अधिक परेशानी होती है, उसकी सारी इन्द्रियों में एक प्रकार की कमजोरी महसूस होती है तथा उसे चलते समय ऐसा लगता है कि जैसे कोई उसका पीछा कर रहा हो |

  • पढ़ने वाले विद्यार्थी और छोटे – छोटे बच्चों की स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए अत्यंत उपयोगी औषधि है |


बूढ़े व्यक्ति से सम्बंधित लक्षण



  • ऐसे बृद्ध जिनका स्वास्थ्य टूट गया हो एवं स्वास्थ्य टूटने के कारण स्मरण शक्ति नष्ट हो गयी हो तो ऐसे रोगी के लक्षणों को ठीक करने के लिए एनाकार्डियम का उपयोग उचित होता है |


शरीर के विभिन्न अंगों से सम्बंधित लक्षण



  • शरीर के कई अंगों में कुछ गिल्टियाँ महसूस होती हों, और शरीर का वह अंग कड़ा हो गया हो, इस प्रकार के पीड़ित रोगी को एनाकार्डियम औषधि का उपयोग करने से लाभ होता है |


 नींद से सम्बंधित लक्षण



  • रोगी की सोचने की क्षमता बहुत कम हो जाना

  • कई-कई रातों तक नींद नही आना (यदि नींद आती है तो डरावने सपने अधिक दिखना) इस प्रकार के रोगियों को एनाकार्डियम से लाभ होता है |


स्त्री रोग लक्षण



  • प्रदर रोग के साथ जननांग में खुजली तथा दर्द होना, मासिक धर्म बहुत कम समय एवं कम मात्रा में होना | इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित स्त्रियों को एनाकार्डियम से लाभ होता है |


पीठ से सम्बंधित लक्षण



  • रोगी के कंधे में हल्का-हल्का दबाव महसूस होता है, ऐसा लगना जैसे कंधे पर कोई बोझ रखा हुआ है इसके साथ ही गर्दन के पिछले भाग में अकड़न होती है | इस प्रकार के लक्षणों से पीड़ित रोगी को ठीक करने के लिए एनाकार्डियम औषधि का उपयोग लाभकारी है |


मात्रा (Dose) : एनाकार्डियम ओरिएनटल औषधि की 6 से 200 शक्ति का प्रयोग रोगों को ठीक करने के लिए किया जाता है |
अस्वीकरण : प्रकाशित सामग्री का उद्देश्य होम्योपैथी चिकित्सा में प्रयुक्त की जाने वाली औषधियों की जानकारी देते हुए जन सामान्य को इस पद्धति की ओर उन्मुख करना है | ऐसा परामर्श दिया जाता है कि कोई भी औषधि प्रयोग से पहले अपने चिकित्सक की सलाह अवश्य लें |

- डॉ.असीम गोस्वामी (MD Homeo)

No comments:

Post a Comment