- डॉ.कैलाश द्विवेदी
कोलेस्ट्रॉल की जांच कैसे करें ?
कोलेस्ट्रॉल की जांच के लिए लिपिड प्रोफाइल नामक ब्लड टेस्ट कराया जाता है। किसी स्वस्थ व्यक्ति के शरीर में कुल कोलेस्ट्रॉल की मात्रा 200 mg/dl से कम जिसमे HDL 60 mg/dl से अधिक और LDL 100 mg/dl से कम होना चाहिए।
इन खाद्यों से बढ़ा सकते है अच्छा (HDL) कोलेस्ट्रॉल
लहसुन :
प्रतिदिन प्रातः खाली पेट लहसुन की दो कलियां छीलकर छोटे-छोटे टुकड़े कर पानी के साथ निगल लें | लहसुन में पाए जाने वाले एंजाइम्स बुरे कोलेस्ट्रॉल (LDL) एवं हाई ब्लडप्रेशर को कम करने में सहायक हैं।
ड्राई फ्रूट्स :
प्रतिदिन प्रातः शाम के भीगे हुए 5 बादाम, 2 अखरोट एवं 5 पिस्ता का सेवन शरीर में फाइबर एवं ओमेगा-3 की पूर्ति करता है जोकि बुरे कोलेस्ट्रॉल को घटाने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढाने में सहायक है |
ओट्स :
ओट्स में बीटा ग्लूकॉन होता है जो कब्ज को दूर करता है। यह LDL कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकता है। इसीलिए नियमित रूप से प्रतिदिन 1 कटोरी ओट्स का सेवन बढे हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर में कमी लाता है।
अंकुरित अन्न एवं सोयाबीन :
सोयाबीन, दालें और अंकुरित अन्न रक्त से LDL कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में लिवर की मदद करते हैं। ये चीजें अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढाने में भी सहायक होती हैं। गठिया के रोगी दालों के सेवन से पूर्व रक्त में यूरिक एसिड की मात्रा की जांच अवश्य करा लें | यदि यूरिक एसिड बढ़ा हो दालों का सेवन न करें |
खट्टे फल एवं नींबू :
नींबू प्रजाति के फलों में पाए जाने वाले तत्व शरीर की मेटाबालिज्म को बढ़ाते हैं जोकि कोलेस्ट्राल को कम करने में सहायक होता है |इसके लिए प्रातः शौच जाने के पहले गुनगुनेपानी में 1 नींबू का रस पिया जा सकता है | संतरा, मौसमी, अनन्नास जैसे फलों का सेवन भी लाभदायक है |



No comments:
Post a Comment