Sunday, December 25

आईये जानते हैं कि घर में कैसे करें - स्पा !


By- Dr. Kailash Dwivedi
स्पा शब्द जल चिकित्सा से जुड़ा हुआ है, जिसे स्नान चिकित्सा के रूप में भी जाना जाता है। इस प्रक्रिया का उद्देश्य शरीर का शोधन करना अर्थात शरीर में एकत्र विषैले तत्वों को बाहर निकालकर शरीर में एक नई स्फूर्ति भरना है | आजकल दिवस स्पा जिसमे कि अधिकाँश ब्यूटी ट्रीटमेंट होता है का खूब चलन है | प्राचीन काल से ही महिलाएं अपनी सुन्दरता को लेकर बहुत सजग रही हैं |
सर्दियों के मौसम में स्किन केयर की बहुत जरूरत होती है। क्योंकि इस मौसम में त्वचा संबंध‍ित कई तरह की समस्याएं होने की भी आशंका रहती हैं। ऐसे में स्पा लेने का विचार बेहतर सिद्ध हो सकता है।
आईये जानते हैं कि कैसे शुरु करें स्पा

वातावरण को सुगन्धित करें :
जहाँ पर आप स्पा ले रही हों सबसे पहले वहां का वातावरण सुगन्धित करने का इंतजाम करना चाहिए इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों से बना रूम फ्रेशनर उपयोगी सिद्ध हो सकता है | इसे बनाने के लिए गुलाब की पंखुड़ियों को पानी में उबालें। तत्पश्चात पानी को ठंडा करके छान लें। इस गुलाब जल से आप गुलाब की खुशबु फैला सकती हैं।
त्वचा को साफ करें :
त्वचा की सफाई के लिए शरीर को रोंयेदार तौलिये से रगड़ कर साफ करें। शुरुआत पैरों से करते हुए ऊपर की ओर ले जाएं। तत्पश्चात दोनों हाथों को भी इसी तरह साफ करें। इसके बाद कंधे, और पेट पर तौलिये से हलके हांथो से रगड़ें | शरीर को रगड़ने के बाद चेहरे सहित पूरे शरीर पर 10 से 15 मिनट के लिए पके पपीता का गुदा लगाएं | तत्पश्चात नरम गीले तौलिए से साफ करें।  इससे डेड स्किन सेल्स हटेंगी एवं शरीर में रक्त संचार नियमित होगा। इसके अतिरिक्त नीचे दिए गए नुस्खे के अनुसार भी आप स्क्रब कर सकती हैं –
आवश्यक सामग्री :
  • ·        5 चम्मच शहद
  • ·        4 चम्मच चीनी – दरदरी पीसी हुयी
  • ·        2 चम्मच संतरे के सूखे छिलके का पाउडर
  • ·        1 चम्मच बादाम का पेस्ट
  • ·        जैतून का तेल (आवश्यकतानुसार)
                                                      इसे भी पढ़ें - चौंक जायेंगे आप अंकुरित लहसुन के लाभ जानकर !

जैतून के तेल को छोड़कर बाकी सभी चीजों को आपस में मिक्स कर लें, इसके बाद जैतून के तेल को मिला दें |
इस स्क्रब का प्रयोग अपने हाथों, पैरों और शरीर पर हलके हाथों से गोलाई में मालिश करते हुए करें। एक समय पर एक ही भाग पर ध्यान केंद्रित करें। सबसे अंत में अपने चेहरे पर स्क्रब का प्रयोग करें | इसे 10 मिनट के लिए लगा रहने दें तत्पश्चात त्वचा को दोनों हाथों से रगड़ते हुए हल्के गर्म पानी से धो लें।
सुगन्धित स्नान :
नहाने के टब में पानी भरकर आधा कप गुलाब जल मिला लें | अधिक सुगंध के लिए गुलाब की कुछ पंखुडि़यां भी मिलायी जा सकती हैं | यदि टब की व्यवस्था नहीं है तो और आप शॉवर बाथ ले रही हैं, तो बाल्टी भर पानी में कुछ बूंदें एसेंशियल ऑयल और गुलाब जल की मिलाकर उससे स्नान करें ।
फुल बॉडी मसाज :
सर्दियों को ध्यान में रखते हुए मालिश के लिए तिल का तेल सर्वोत्तम विकल्प है | जैतून का तेल भी अच्छा है | मसाज ऑयल में 8-10 बूंदें एसेंशियल ऑयल की मिला लें | इससे पूरे शरीर की अच्छे से मसाज करें | निम्न रक्तचाप रहता हो तो नीचे से ऊपर की तरफ हल्का दबाब बनाते हुए मसाज करें | आनंदपूर्वक धीरे-धीरे मसाज करें | जल्दी-जल्दी करके थकान को न लायें |

स्पा पैक लगाएं
आवश्यक सामग्री
  • ·        1 पका हुआ केला
  • ·        आधा सेब
  • ·        आधा खीरा
  • ·        1 टमाटर
  • ·        10 हरे अंगूर
  • ·        2 चम्मच ब्रांडी (Brandy)
  • ·        5 चम्मच या इससे ज़्यादा मुल्तानी मिट्टी

उपर्युक्त सामग्री में से फलों को अच्छी तरह से बहते हुए पानी में धो लें एवं इन्हें छीले बगैर  मिक्सर ग्राइंडर (mixer grinder) में पीसकर एक महीन पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को कांच के बर्तन में रखकर ब्रांडी मिला लें | तत्पश्चात इसमें पर्याप्त मात्रा में मुल्तानी मिट्टी मिला लें | बस तैयार है आपका स्पा पैक । इस पैक को 15-20 मिनट के लिए अपने चेहरे एवं शरीर पर लगायें | तत्पश्चात हाथों को पानी में भिगोकर त्वचा को धीरे धीरे रगड़कर इस पैक को उतारने के बाद पानी से इस पैक को धो दें एवं एक नरम तौलिए से शरीर को अच्छे से पोंछकर बॉडी लोशन लगाएं। 15 मिनट बाद गीले तौलिए से पूरा शरीर साफ कर लें।


loading...

No comments:

Post a Comment