Wednesday, April 19

गर्मी में सर्दी जुकाम एवं बुखार से परेशान हैं तो इन्हें आजमायें !




By- Dr. Kailash Dwivedi
बुखार की घरेलू चिकित्सा :

  • 10 तुलसी के पत्तों का रस  
  • 5 पीसी हुयी काली मिर्च


उपर्युक्त दोनों चीजों को 50 मिली. पानी में मिलाकर प्रातः-सायं लेने से गर्मियों में होने वाले बुखार में लाभ मिलता है | इस योग को आवश्यकतानुसार 3 से 7 दिन तक लेना चाहिए | यह मात्रा वयस्क के लिए है | बच्चों के लिए इसकी मात्रा चौथाई कर लेनी चाहिए |

खांसी जुकाम की घरेलू चिकित्सा :

  • एक कप पानी में 8-10 तुलसी पात्र एवं 5 पुदीने के पत्तों को अच्छी तरह से उबालें | इसे छानकर एक चम्मच शहद मिला लें | यह चाय बदलते मौसम की खांसी - जुकाम को दूर करने में बहुत मददगार है |
  • रात्रि सोते समय एक गिलास गुनगुने दूध में एक चम्मच हल्दी का पाउडर मिलाकर पीने से खांसी-जुकाम में राहत मिलती है |
  • एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू के रस मिलाएं | इसमें स्वाद के अनुसार शहद मिलाकर पिएँ।


No comments:

Post a Comment