Monday, March 30

बालों का झड़ना ; एक अनुभूत प्रयोग

     यदि आप के बाल झड रहे हैं तो प्रस्तुत है एक अनुभूत प्रयोग यह थोडा कठिन अवश्य है परन्तु बहुत ही असरकारी है | इससे बालों का झड़ना तो रुकेगा ही साथ ही आपकी अन्य कई शारीरिक परेशानी भी  दूर हो जाएँगी जिसे देख कर आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे  | इसके लिए आपको  6  दिन तक अपने भोजन क्रम में निम्न प्रकार से परिवर्तन करना होगा -

पहला दिन :
नाश्ता - अंकुरित अन्न जैसे – गेहूं,मूंग,मोठ,चना – 100 ग्राम या कोई मौसमी फल- 250 ग्राम  |
दोपहर भोजन - बिना मिर्च-मसाले की कोई भी हरी सब्जी- 250 ग्राम (एक कटोरी ) + सलाद- 200 ग्राम  |
4-5 बजे - सब्जियों का सूप या फलों का रस – 250 मिली. |
रात्रि भोजन - बिना मिर्च-मसाले की कोई भी हरी सब्जी- 250 ग्राम |


दूसरे,तीसरे और चौथे दिन :
प्रातः -आंवला का रस – 50 मिली. + शहद 50 ग्राम + 200 मिली. पानी मिलाकर पियें |
दोपहर - टमाटर का जूस – 250-300 मिली. |
सांय - आंवला का रस – 50 मिली. + शहद 50 ग्राम + 200 मिली. पानी मिलाकर पियें |
रात्रि -  लौकी 400 ग्राम + 100 ग्राम टमाटर को उबालकर मिक्सी में पीस लें इसमें एक चम्मच देशी घी मिलाकर गर्म-गर्म सिप करके पियें |

  • बीच में अन्य कुछ भी ना खाएं |
  • स्नान के बाद गीले बालों में हलके हाँथ से नारियल का तेल लगायें |

यदि बीच में भूख महसूस होती है तो –

  1. एक गिलास पानी में आधा नींबू का रस + दो चम्मच शहद घोलकर पियें |
  2. 100 मिली. पानी थोड़ी अदरख डालकर उबाल लें फिर इसे कप में डालें और आधा नींबू रस + दो चम्मच शहद मिलाकर सिप करके चाय की तरह पियें |


पांचवां दिन :

 नाश्ता -  कोई मौसमी फल- 250 ग्राम  |
दोपहर भोजन - बिना मिर्च-मसाले की कोई भी हरी सब्जी- 250 ग्राम (एक कटोरी ) + सलाद- 200 ग्राम  |
4-5 बजे - सब्जियों का सूप या फलों का रस – 250 मिली. |
रात्रि भोजन - बिना मिर्च-मसाले की कोई भी हरी सब्जी- 250 ग्राम |


छठा दिन :
सामान्य भोजन पर आ जाएँ |
15 दिन तक सामान्य भोजन पर रहने के बाद पुनः उपर के क्रम को दोहराएँ |

विशेष :  मधुमेह रोगी इस भोजन क्रम को ना अपनाएँ |

No comments:

Post a Comment