Sunday, March 29

चक्कर आना : कारण और निवारण

कारण 
1- रक्तचाप का अधिक या कम होना

2- मष्तिस्क में रक्त की आपूर्ति कम होना

3- कान के बीच में सूजन होना

4- अधिक सम्भोग या हस्तमैथुन करना

5- स्त्रियों में मासिक धर्म की गडबडी होना

घरेलू उपचार :


  • 2 लौंग को 2 कप पानी में डालकर उबालकर पीने से चक्कर आना बन्द होते हैं। 
  • छोटी इलायची के काढ़े को गुड़ में मिलाकर सुबह-शाम पीने से बार-बार चक्कर आना बन्द हो जाता है।
  • यदि गर्मी के कारण चक्कर आते हों व जी मिचलाता हो तो आंवले का शर्बत पीना चाहिए।
  • लगभग 4 या 5 मुनक्के को पानी में मथकर पीने से चक्कर आना बन्द हो जाते हैं।
  • प्याज के रस को सूंघने से चक्कर आना ठीक हो जाता है।
  • सौंफ को पीसकर सिर पर लगाने से गर्मी के कारण आने वाले चक्कर और सिर दर्द ठीक हो जाते हैं।
  • तुलसी के पत्तों का रस 5 बूंद और चीनी एक चम्मच पानी में आधा कप पानी में मिलाकर सेवन करने से लू के मौसम में चलने वाली गर्म हवा नहीं लगती है तथा चक्कर नहीं आते हैं।
  • तुलसी का रस, अदरक का रस और शहद मिलाकर पीने से चक्कर आने बन्द हो जाते हैं।
  • चीनी और सूखा धनिया 2-2 चम्मच मिलाकर चबाने से चक्कर आना बन्द हो जाता है
  • एक कप गर्म पानी में लगभग 2 चम्मच नींबू का रस मिलाकर पीने से चक्कर आना बन्द होता है।
  • कालीमिर्च चबाने से जी नहीं मिचलाता और चक्कर नहीं आते।                    

1 comment:

  1. Same thing happened to me when I had a booking for south Africa. As my flight was from Mumbai, I visited ambanis hospital and whole night they investigated but no reason found. I took the flight and was on tour for 10 days. On return on the recommendation of a doctor I visited a doctor who very correctly diaconosed this as vartigo, I took medicine for 3 months and never had the problem again.

    ReplyDelete