By- Dr.Kailash Dwivedi
लाभ :
- प्रसव के बाद जिन स्त्रियों के शरीर में मोटापा बढ़ जाता है वे यदि इस मुद्रा का नियमित अभ्यास करें तो उनका शरीर बिल्कुल पहले जैसा हो जाता है।
- इस मुद्रा के अभ्यास से वजन कम होता है एवं शरीर संतुलित रहता है।
- सूर्य मुद्रा को करने से शरीर में ताकत पैदा होती है।
- सूर्य मुद्रा को रोजाना करने से पूरे शरीर में ऊर्जा बढ़ती है और गर्मी पैदा होती है।
विधि :
अपने हाथ की अनामिका उंगली को अंगूठे की जड़ में लगा लें तथा बाकी बची हुई उंगलियों को सीधी रहने दें।
कितने समय तक करें :
- गर्मियों में सूर्य मुद्रा को लगभग 8 मिनट तक करना चाहिए इसको ज्यादा देर तक करने से शरीर में गर्मी बढ़ जाती है।
- सर्दियों में सूर्य मुद्रा को अधिकतम 24 मिनट तक किया जा सकता है।
सावधानी :
कमजोर शरीर वाले व्यक्तियों को यह मुद्रा नहीं करनी चाहिए।
loading...

No comments:
Post a Comment