संतुलित आहार में प्रमुख रूप से सात तत्व होते हैं :- प्रोटीन,कार्बोज,वसा, .जल, खनिज लवण, स्फ़ोक[ फाईबर ] और विटामिन | इनमें वे सभी पोषक तत्व होते हैं जिनकी हमारे शरीर कोआवश्यकता है, परन्तु स्फ़ोक एक ऐसा खाद्य तत्व है जिससे हमें कोई पोषण नही मिलता क्योंकि स्फ़ोक हमारी पाक प्रणाली में अपचनशील है लेकिन अपने कब्जनिवारक गुण के कारण यह शरीर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है |
कब्ज एक ऐसी व्याधि है जिससे संसार के अधिकांश लोग पीड़ित हैं | कब्ज को समस्त रोगों कि जननी भी कहा जाता है कब्ज का कारण है खाद्यों को अत्यंत परिशोधित करके खाना | कोई भी खाद्य जब परिशोधित हो जाता है तब उसमें से स्फ़ोक कि मात्रा निकल जाती है | स्फ़ोक रहित खाद्य पदार्थ पाक-स्थली में जाकर लुगदी के समान चिमट कर निश्चेष्ट पड़ जाते हैं परिणामस्वरूप पाचन के समय पाचक रस {Digestive Juice } उसमें घुसने या जज्ब होने में असमर्थ हो जाता है | इसके विपरीत भोजन के साथ स्फ़ोक-युक्त खाद्य पदार्थ लेने से खाद्य पक्वाशय में पहुंचकर फुलफुला सा रहता हैं जिससे पाचक रस उसमें पूर्णतया जज्ब होकर उसे शीघ्रातिशीघ्र पचा देता है | इस प्रक्रिया में भोजन का स्फ़ोक के रूप में अपचित भाग बड़ी आंत में एकत्र मल के ऊपर दबाब बनाकर बड़ी आंत की मांसपेशियों को क्रियाशील कर देता है जिससे शुद्ध और नियमित रूप से शौच तो होता ही है साथ ही पुराना कब्ज भी दूर हो जाता है |
कब्ज निवारण हेतु स्फ़ोक के कुछ प्रयोग
- यदि अपच एवं कब्ज हो जाये तो उस दिन सामान्य भोजन के स्थान पर सरसों,मूली अथवा किसी अन्य शाक के ताज़े हरे पत्ते साफ़ करके भरपेट खा लें, चार-पाँच घंटे बाद खुलकर शौच हो जायेगा |यदि कच्चा शाक न खा सकें तो इसे उबाल कर खाया जा सकता है,परन्तु इसका उबला हुआ पानी फेंके नही अपितु उसे भी पी लें |
- हरा अमरुद खाकर ऊपर से धारोष्ण दूध पी लिया जाये तो थोड़ी ही देर में खुलकर शौच आ जाता है |
- भोजन के साथ सलाद एवं कच्चा या सूखा नारियल की चटनी का प्रयोग कब्ज को दूर करता है |
सर्वाधिक स्फ़ोक-युक्त खाद्यों की सूची
विवरण प्रति १०० ग्राम में स्फ़ोक की मात्रा ( ग्राम में )
- केला - 2.4
- सेब - 2.7
- संतरा - 2.4
- अंगूर - 1.0
- टमाटर - 1.1
- मक्का पकाया हुआ - 2.4
- सेम - 2.8
- आलू पकाया हुआ - 1.5
- आलू फ्राई ओवन में सुखा हुआ - 3.4
- मटर पकाई हुई - 5.5
- गेहूं रोटी - 4.3
- मैदा रोटी - 2.3
- राई की रोटी - 5.8
- चावल सफेद पकाया हुआ - 0.4
- चावल ब्राउन पकाया हुआ - 1.8
- बादाम सुखा भुना हुआ - 11.8
- अखरोट - 6.7
- मूंगफली सुखी भुनी हुई - 8.0
No comments:
Post a Comment