Thursday, February 11

अब ब्लड शुगर की जांच के लिए शरीर में सुई नहीं चुभोनी पड़ेगी

ब्‍लड में शुगर की जांच के लिए अब शरीर में न सुई चुभोनी पड़ेगी और न ही दर्द होगा. गूगल ने एक ऐसी घड़ी बनाई है, जो अपने आप ही शुगर की मात्रा बताएगी. मरीज घड़ीनुमा इस उपकरण को हाथ में बांध सकेंगे.




हमारे पास पहले से ही ऐसी तकनीक है जो हर्ट रेट , व्यायाम का तरीका व तनाव के स्तर के डेटा इकट्ठा करता हैं. लेकिन गूगल एक ऐसी पहनने वाली घड़ी ला रहा है जिससे अब हमारे स्वास्थ्य के विकास को अगले स्तर तक पहुँचने में मदद मिलेगी.




विश्व के सबसे बड़े सर्च इंजन कंपनी गूगल द्वारा बनाई गई ये घड़ी जल्द ही अस्पताल में सुइयो यानि की निडिल की जगह ले लेगी. गुगल के अधिकारियों की माने तो यह डिवाइस मधुमेह रोगियों के लिए वरदान साबित होगी. साथ ही बताया कि इस डिवाइस को जल्द ही बाजार में उप्लब्ध कराया जाएगा.




गूगल जल्द ही इसे बाजार मे उतारेगा जिसके लिए कम्पनी ने पेटेट के लिए अप्लाई कर दिया है. यह डिवाइस देखने में मोटोरोला मोटो 360 के आकार का हैं. आपको बता दें यह अपने सेंसर के जरीए आपके रक्त की जांच के साथ आपकी धड़कनो की रीडिंग पर भी नज़र रखेगा.


साभार :hindi.indiasamvad.co.in

No comments:

Post a Comment