दुबलापन का कारण :
- पाचन शक्ति में गड़बड़ी ।
- मानसिक, भावनात्मक तनाव।
- हार्मोन्स का असंतुलन ।
- चयापचयी क्रिया में गड़बड़ी।
- बहुत अधिक या बहुत ही कम व्यायाम।
- आंतों में टेपवोर्म या अन्य प्रकार के कीड़े हो जाना।
- मधुमेह, क्षय, अनिद्रा, जिगर, पुराने दस्त या कब्ज आदि रोग हो जाने के कारण।
- शरीर में खून की कमी ।
प्राकृतिक चिकित्सा :
नीचे दिए गए प्रयोग करने के पहले पेट पर मिटटी की पट्टी एवं एनिमा से बड़ी आंत को साफ़ कर लेना चाहिए तथा ठंडा कटिस्नान, गर्म - ठंडा कटिस्नान, जैसे उपचारों से पाचन तंत्र को सबल बनाना चाहिए | थायरायड ग्रंथि के लिए पोषक तत्व, आयोडीन युक्त पदार्थों में अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। इन पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करने से रोगी को बहुत अधिक लाभ मिलता है। ताजी हरी सब्जियों में भी आयोडीन पदार्थ अधिक होता है। इसलिए ताजी हरी
सब्जियों का भोजन में अधिक प्रयोग करना चाहिए।
- अधिक दुबले व्यक्ति को मिर्च-मसालेदार सब्जियां तथा भोजन नहीं करना चाहिए।
- दुबलेपन का उपचार करने के लिए 2-3 दिनों तक अधिक मात्रा में फल खाने चाहिए तथा इसके साथ में प्रतिदिन कम से कम 100 ग्राम चोकर खाना चाहिए। इसके फलस्वरूप दुबले व्यक्ति को बहुत अधिक लाभ मिलता है।
- गूदेदार फल जैसे-पपीते में चोकर मिलाकर प्रतिदिन सेवन करने से व्यक्ति को पतलेपन से काफी हद तक छुटकारा मिल जाता है।
- वजन बढ़ाने के लिए आटा, चावल, मीठा, किशमिश, खजूर, अंजीर तथा मुनक्का का भोजन में अधिक सेवन करना चाहिए।
- प्रतिदिन अंकुरित दाल का भोजन में उपयोग करना चाहिए व्यक्ति को अपना वजन बढ़ाने के लिए सुबह के समय में उठते ही तथा रात को सोते समय और भोजन के 2 घण्टे के बाद या फिर उससे पहले थोड़ा-थोड़ा अधिक मात्रा में पानी पीना चाहिए।
- दुबलेपन रोग का उपचार करने के लिए रोगी को कुछ दिनों तक उपवास रखना चाहिए। इसके बाद कुछ दिन तक फल, सलाद, अंकुरित पदार्थों का सेवन करना चाहिए।
- दूध, केला, भिगोए हुए खजूर, पका हुआ आम, किशमिश आदि का उपयोग भोजन में अधिक करना चाहिए।
- भूख से अधिक बिल्कुल भी नहीं खाना चाहिए तथा सदैव पौष्टिक भोजन करना चाहिए।
- दुबले व्यक्ति को प्रतिदिन दूब का रस तथा नारियल पानी प्रतिदिन पीना बहुत ही लाभदायक होता है।
- 100 मिलीलीटर गाजर का रस, 50 मिलीलीटर पालक का रस और 50 मिलीलीटर चुकन्दर के रस को एक साथ मिलाकर प्रतिदिन पीने से दुबलापन दूर होता है।
No comments:
Post a Comment