Monday, January 16

दर्द से पीड़ित महिला के पेट से जो निकला, उसे देखकर डॉक्टर्स भी हैरान रह गये




By- Dr. Kailash Dwivedi

चिकित्सकों के अनुसार बिना धुले फल / साब्जियों के माध्यम से विभिन्न प्रकार के वैक्टीरिया हमारे शरीर के अंदर चले जाते हैं। जिससे हमारे शरीर को काफी नुकसान हो सकता है। बिना धोए हुए फल / सब्जियां का प्रयोग करने से कितना बड़ा खतरा हो सकता है इसका एक ताज़ा उदहारण उत्तर प्रदेश के जनपद चंदौली में देखने को मिला है, जिसमें महिला को पेट दर्द की समस्या थी। लेकिन बाद में जो निकला वो हैरान करने वाला था।
चिकित्सकों ने महीनों से दर्द से जूझ रही महिला के पेट से जो निकाला उससे महिला के साथ-साथ डॉक्टर्स भी हैरान थे। कि ऐसा कैसे हो सकता है।

मुगलसराय जिले की नई बस्ती निवासी दिलशाद अहमद की पत्नी नेहा बेगम के पेट में अचानक दर्द उठा। इसके बाद परिजनों ने तत्काल नेहा को के.जी. नंदा अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने महिला के पेट का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि उसकी आंत में सैकड़ों केंचुए फंसे हैं। दो दिन बाद शनिवार को चिकित्सकों ने चार घंटे तक चले आपरेशन में कुल 150 केंचुए महिला के पेट से बाहर निकाले। महिला अब स्वस्थ है, जल्द ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी।

हैरानी की बात तो यह है, हर कीड़े की लंबाई 10 इंच थी। जो कि महिला के पेट को चारों तरफ से जकड़े हुए थे। महिला का इलाज करने वाले वरिष्ठ डॉक्टर आनंद तिवारी ने बताया कि आमौतर पर किसी के शरीर में 3-4 कीड़े ही हो सकते है। चिकित्सक ने कहा कि ऐसा साग-सब्जी में केंचुए के अंडे होने की वजह से हो सकता है। इसलिए खाने में साग-सब्जी का इस्तेमाल हमेशा अच्छी तरह धोकर ही करें। 
loading...

No comments:

Post a Comment