. By- Dr. Kailash Dwivedi
हमेशा सुन्दर व जवान दिखना हर महिला चाहती हैं | लेकिन यह सच है कि पुरुषों की अपेक्षा महिलायें जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं |आखिर महिलाएं जल्दी बूढ़ी क्यों होती है। इसको लेकर अमेरिका में सेन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन में एक शोध किया गया। जिसमें यह बात सामने आई जोकि हैरान करने वाली थी।
इस अध्ययन के अनुसार एक्सरसाइज नहीं करने वाली महिलाएं तेजी से बूढ़ी होती है। यह शोध 64 और 95 साल की 1500 महिलाओं पर किया गया। जिसमें शोधकर्ताओं ने कहा कि जो महिलाएं आराम पसंद होती हैं उनके बॉडी सेल्स धीमे काम करना शुरू कर देते हैं और ऐसी महिलाएं जल्दी बूढ़ी हो जाती हैं।
शोध में पाया गया है कि जो महिलाएं प्रतिदिन 40 मिनट से कम समय तक हल्की से भारी शारीरिक मेहनत का काम करती हैं उनके शरीर में टेलोमीरिज छोटे होते हैं। (टेलोमीरिज गुणसूत्रों को नष्ट होने से बचाने वाले डीएनए स्ट्रेंड्स के अंतिम हिस्सों पर लगे छोटे-छोटे कैप होते हैं)। उम्र बढ़ने के साथ ये तेजी से और छोटे होते जाते हैं। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती जाती है ये टेलोमीरिज नेचुरली छोटे और कमजोर होते जाते हैं लेकिन हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाकर ऐसा होने से रोका जा सकता है।
शोध टीम के प्रमुख के अनुसार जो महिलाएं प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट तक एक्सरसाइज करती हैं उनके टेलोमीरिज छोटे नहीं होते।
loading...
No comments:
Post a Comment