Tuesday, February 7

इन नुस्खों से पेट के कीड़े हो जायेंगे ख़त्म !


. By- Dr. Kailash Dwivedi

पेट में कीड़े (कृमि रोग) होने का कारण : 


इसके बहुत से कारण हो सकते है, जेसे संक्रमित पानी पीना या फिर कम पका हुआ भोजन करना। साफ़ सफाई का ध्यान ना रखने से भी आँतो में कीड़े पनपने लगते है।

कीड़े होने के लक्षण : 

  • जीभ सफेद होना
  • पेट दर्द होना
  • वजन कम होना
  • आँखे लाल होना
  • मुंह से बदबू आना
  • गालों पर धब्बे पड़ना
  • शरीर पर सूजन आना
  • मुलायम मल आना या दस्त लगना
  • रात को सोते समय दांत पीसना
  • जी मचलना और उल्टी आना
  • मल त्याग करते समय खून आना

कृमि रोग की रोकथाम ऐसे करें :

  • साफ़ सफाई का विशेष ध्यान रखें। 
  • कुछ भी खाने - पीने से पूर्व अपने हाथ धोए |
  • खाद्य पदार्थों को हमेशा ढ़क कर रखे 
  • बाजार के खुले हुए खाद्य,कटे फल खाने से बचे।
  • नाख़ून छोटे रखे।
  • सब्जी अच्छी तरह से धोने के बाद ही पकाएं |

पेट के कीड़े मारने के घरेलू  उपाय :


  1. प्रातः खाली पेट 3-4 लहसुन की कलियाँ खाना लाभप्रद है |
  2. लहसुन पीस कर सेंधा नमक मिलाएं इसे चटनी की तरह दिन में  2 बार चाटने से आराम मिलता है।
  3. आधा चम्मच हल्दी को तवे पर भूनकर सोने से पहले पानी के साथ लें।
  4. प्रतिदिन दो से तीन चम्मच आनर का रस पियें।
  5. प्रतिदिन प्रातः-सायं दही में शहद मिलाकर चार से पांच दिन तक खाएं।
  6. एक चम्मच करेले का रस 1 गिलास गुनगुने पानी में मिलाकर पियें।
  7. प्रातः गाजर का रस पीने अथवा गाजर खाने से पेट के कीड़े खत्म हो जाते हैं |
  8. छोटे बच्चों के पेट में कीड़े की समस्या हो तो  दिन में दो से तीन बार 1/2 चम्मच प्याज का रस पिलायें।  
  9. प्रतिदिन 10 बीज कद्दू के खाएं |
  10. प्रतिदिन प्रातः टमाटर पर सेंधा नमक एवं  थोड़ी हल्दी डाल कर खाएं । 
  11. रात्रि सोते समय आधा चम्मच काला नमक 1/2 ग्राम अजवाइन के चूर्ण में मिला कर गुनगुने पानी से लें |
  12. प्रतिदिन प्रातः 1/2 चम्मच आंवले का रस पीने से भी पेट में कीड़ों से छुटकारा मिलता है।
  13. दो चुटकी नीम के पत्तों का चूर्ण शहद के साथ मिलाकर खाने से पेट के कीड़े नष्ट हो कर मल के साथ बाहर निकल जाते हैं |
loading...

No comments:

Post a Comment