Tuesday, March 31

दमा के लिए घरेलू उपचार

1- लहसुन
लहसुन के लगभग 10 कलियों को 30 मिली लिटर दूध में उबाल लें। इस मिश्रण को प्रतिदिन एक बार पीने से  दमे के रोग में आराम मिलता है | यह योग शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को भी बढ़ाता है |

2- अदरक
अदरक की चाय क़फ को निकालने में बहुत मदद करती है जिसकी वजह से सांस लेना - छोड़ना आसन होता है।
थोड़ी सी अदरक पानी में उबालकर इसमें थोडा शहद मिला लें। अदरक की इस चाय को दिन में दो तीन बार पी सकते हैं |

3- करेले की जड
करेले की जड का एक चम्मच चूर्ण एवं एक चम्मच शहद दोनों को मिलाकर एक माह तक लगातार रात्रि सोते समय लेने से दमा में आश्चर्यजनक रूप से लाभ मिलता है ।

4- सहजन की पत्तियाँ
सहजन की पत्तियाँ को पानी में उबाल कर सूप तैयार कर लें। ठंडा होने पर इसमें थोड़ी काली मिर्च का चूर्ण एवं स्वाद के अनुसार नमक मिलाकर लेने से डीएमए में लाभ मिलता है |

No comments:

Post a Comment