Tuesday, March 31

इलायची के रोगनिवारक गुण


  • झुर्रियां एवं चेहरे की चमक : इलायची एक अच्छा एंटीआक्सीडेंट है। इसीलिए इससे रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है एवं चेहरे पर जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती तथा चेहरे की चमक भी बढ़ती है।
  • सिरदर्द : इलायची का पेस्ट बनाकर माथे पर लगाने से  सिरदर्द में तुरंत आराम मिलता है ।
  • मुख की दुर्गन्ध :  मुंह से दुर्गन्ध आती हो, इलायची का सेवन करने से यह मिट जाती है ।
  • सफर में उलटी होना :  सफर में मुंह में इलायची रखकर चूसने से उल्टी नहीं आती।
  • वमन :  5 ग्राम बड़ी इलायची  आधा लीटर पानी में उबाल लें। जब पानी एक-चौथाईरह जाए, तो उतार लें। यह पानी पीने से वमन (उल्टी होना) बंद होता  है।
  • सांस की तकलीफ : सांस लेने में तकलीफ हो तो, मुंह में एक इलायची डालें, आराम मिलेगा।
  • गला बैठना : यदि गला बैठ गया हो  या गले में खराश हो, तो सुबह उठते समय और रात को सोते समय छोटी इलायची चबा- चबाकर खाएँ तथा गुनगुना पानी पीएँ।
  • सर्दी-खाँसी, जुकाम :  जुकाम, सर्दी-खाँसी  होनेपर एक 1 छोटी इलायची,एक टुकड़ा अदरक, लौंग एवं पाँच तुलसी के पत्ते एक साथ पान में रखकर खाने से लाभ मिलता है।
  • मुँह के छाले : मुँह में छाले हो जाने पर बड़ी इलायची को महीन पीसकर उसमें पिसी हुई मिश्री मिलाकर जबान पर रखें। 
  • केला पचाने के लिए : यदि केले अधिक मात्रा में खा लिए हों, तो तत्काल एक इलायची खा लें।केले पच जाएँगे |


No comments:

Post a Comment