कारण :
- कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली
- पराबैंगनी प्रकाश किरण
- हार्मोनल परिवर्तन
- मानसिक तनाव
- शराब (विशेष रूप से रेड वाइन) का सेवन
- संवेदनशील त्वचा उत्पादों का प्रयोग करना
- गर्म और मसालेदार भोजन जैसे कैफीन, शराब, सोडा, और चॉकलेट, सिरका, सोया सॉस, साल्सा, गर्म सॉस,ne मिर्च का सेवन
उपचार :
कैमोमाइल तेल :
कैमोमाइल तेल को फ़्रिज में ठंडा करने के बाद Acne rosacea ग्रस्त त्वचा पर रुई में भिगोकर लगायें | इससे 15-20 मिनट में ही त्वचा की लालिमा कम हो जाएगी |
एप्पल मास्क :
एक ताजा सेब का का पेस्ट बनाकर 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगायें | सूख जाने के बाद, ठंडे पानी से धो दें | इस प्रयोग को प्रतिदिन एक बार करें |
हर्बल पेस्ट :
2 चम्मच हल्दी पाउडर + 4 चम्मच धनिया पाउडर + 2 बड़े चम्मच ताज़ा दूध | इन सब को आपस में अच्छी तरह मिलाकर कुछ देर के लिए फ़्रिज में रख दें | इस पेस्ट का मास्क चेहरे पर लगायें एवं 10 मिनट बाद चेहरे को ताज़े पानी से धो लें | इस प्रयोग को प्रतिदिन दो बार प्रातः- सायं करें |
एलोवेरा :
एलोवेरा के अन्य अनेक लाभ के अतिरिक्त यह त्वचा के लिए भी बेहद उपयोगी है | Acne rosacea से निजात पाने के लिए दिन में दो बार एलोवेरा जेल को लगाना लाभकारी है | प्रातः सायं एलोवेरा जूस पीना भी लाभदायक है |
चाय के पेड का तेल :
चाय के पेड का तेल एक अच्छा एंटीइन्फ्लेम्टरी और एंटीसेप्टिक गुण से भरपूर होता है | रोगग्रस्त अंग पर इसे लगाना अत्यंत लाभकारी होता है |
खीरा के पेस्ट का लेप :
ताज़े खीरा के पेस्ट को 30 मिनट के लिए चेहरे पर लगायें तत्पश्चात ठन्डे पानी से चेहरा धो लें |Acne rosacea को दूर करने का यह एक प्रभावशाली उपाय है | इस प्रयोग को नियमित रूप से प्रतिदिन एक बार एक माह तक करना चाहिए |
ग्रीन टी :
ग्रीन टी एंटी इन्फ्लेम्टरी,एंटीसेप्टिक एवं कैंसररोधी गुणों से भरपूर होती है | Acne rosacea से प्रभावित त्वचा पर ग्रीन टी को धीरे-धीरे रगड़ना लाभकारी है |
ओटमील :
Acne rosacea के कारण यदि त्वचा पर लाली एवं खुजली हो रही हो तो एक कप पानी में दो चम्मच ओटमील को घोलकर इस पेस्ट को प्रभावित त्वचा पर लगायें |
गुलाब के फल का तेल :
गुलाब के फल का तेल त्वचा रोगों की एक प्रभावकारी औषधि है | यह Acne rosacea के अतिरिक्त त्वचा के दाग,सनबर्न,एक्जिमा आदि में भी लाभ करता है | rosacea ग्रस्त त्वचा पर प्रतिदिन गुलाब के फल के तेल की कुछ बूंदें लगाने से आशाजनक लाभ होता है |
ठंडा सेंक :
यह त्वचा की लालिमा को कम करने के लिए एक अन्य प्रभावकारी प्रयोग है | एक कटोरी गर्म पानी में 10 मिनट के लिए तीन कैमोमाइल चाय बैग को भिगो दें तत्पश्चात इस पानी को फ़्रिज में रख दें | ठंडा हो जाने पर इस पानी से रोगग्रस्त त्वचा की ठंडी सेंक करें | यह एक आश्चर्यजनक परिणाम देने वाला प्रयोग है |
सेब का सिरका :
दो चम्मच सेब के सिरके को प्रतिदिन पियें | इसे त्वचा पर भी लगा सकते हैं | सेब के सिरका में एंटीइन्फ्लेम्टरी गुण होता है जोकि rosacea को दूर करने में मद्ददगार है |
अंगूर के बीज :
प्रतिदिन 3 बार (एक दिन में 50 मिलीग्राम) अंगूर के बीज खाने से rosacea रोग में अत्यंत लाभ होता है |
अलसी का तेल :
प्रातः,दोपहर एवं सायं को एक-एक चम्मच अलसी का तेल पीने से भी rosacea सहित सभी त्वचा रोगों से मुक्ति मिलती है |
No comments:
Post a Comment