Friday, February 19

मोटापा कम करना है तो करें यह उपाय !

अप्राकृतिक एवं अनियमित  खान-पान करना, रहन सहन में भी गलत तरीके प्रयोग करना आदि ऐसे कारण हैं जिनसे शरीर का वजन बढ़ कर चर्बी के रूप में पेट, कमर आदि अंगों की चरबी के रूप में शरीर में परिलक्षित होने लगता है। धीरे-धीरे मोटापा गर्दन, हाथ और पैरों तक फैल जाता है। धीरे-धीरे शरीर पूरी तरह से चरबी युक्त हो जाता है। और इंसान को चलने फिरने में भी दिक्कतों के साथ-साथ कई गंभीर बीमारीयों के होने का खतरा भी अधिक बढ़ जाता है। आइये आपको बताते है कमर एवं पेट की चरबी को कम कैसे करें।

  • प्रातः उठते ही एक गिलास गरम पानी मे आधा नींबू निचोड़कर एवं एक चम्मच शहद मिलाकर पियें । इससे मेटाबोलिज़म तेज होता है और चर्बी जलती है।

  • हमेशा भूख से कम भोजन का सेवन करें। जितनी भूख है उससे कम ही खाना खायें। इससे पेट का आकार नहीं बढ़ता और पाचन भी ठीक रहता है। कम भोजन करने से पेट में गैस नहीं बनती है। कोशिश करें कि दिन में 2 बार शौच जाएं।

  • अदरक को टुकड़ों मे काट लें फिर एक कप पानी मे उबालें। 10 मिनट तक उबालने के बाद अदरक बाहर निकाल दें और इसे चाय की तरह पीएं।



  • लहसुन मे मोटापा कम करने के तत्व होते हैं। प्रतिदिन खाली पेट एक कप गुनगुने पानी मे एक नींबू निचोड़ें। लहसुन की तीन जवे इस पानी के साथ लें। यह चर्बी कम करने का अच्छा उपाय है।

  • बादाम मे मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड  पेट की अनावश्यक चर्बी हटाने मे सहायक है। प्रतिदिन  रात को 4-5 बादाम पानी मे भिगोयें और सुबह इनको छीलकर खाएं।

  • भोजन से आधे घंटे पूर्व एक चम्मच सेब के सिरका को एक गिलास पानी मे मिलाकर पियें ।इससे ज्यादा केलोरी जलती है और चर्बी कम होती है।

  • पुदीना के पत्ते एवं हरा धनिया के पत्ते पीस लें, इसमे नमक और नींबू का रस मिलाकर चटनी तैयार करे। भोजन के साथ प्रयोग करें। इससे मेटाबोलिज़म तेज होता है और अतिरिक्त चर्बी खत्म होती है।

  • प्रतिदिन खाली पेट आधा गिलास गरम पानी मे 2 चम्मच एलोवेरा जूस और एक चम्मच जीरा मिलाकर पियें।इसे पीने के बाद एक घंटे तक कुछ न खाएं।

  • अपनी दिनचर्या मे योग-व्यायाम एवं मॉर्निंग वाक को आवश्यक रूप से शामिल करें।

  • मोटापे से मुक्ति के लिए भोजन के तुरंत बाद पानी का सेवन न करें। भोजन करने के लगभग 1 घंटे के बाद ही पानी पीयें। इससे कमर का मोटापा नहीं बढ़ता है। और यह उपाय पेट की चर्बी कम करने में भी सहायक होता है।

  • भोजन में अधिक से अधिक जौ के आटे की रोटियों का इस्तेमाल करें। गेहूं के आटे की रोटी का सेवन बिलकुल कम कर दें। जौ शरीर में मौजूद अतरिक्त चरबी को कम कर देता है।

  • वजन कम करने और अतरिक्त चरबी को कम करने के लिए चावल, आलू और चपाती का सेवन कम से कम मात्रा में करना चाहिए साथ ही खाने में कच्चा सलाद, सब्जी और मिक्स वेज का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए।

  • हमेशा खाना भूख लगने पर ही खाएं। खाना खाते वक्त यह बात जरूर ध्यान रखें कि खाने को मुंह में अच्छी तरह से बारीकी से चबाकर खाएं।

  • अंकुरित अनाज में भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व होते हैं जो मोटापा को बढ़ने नहीं देते। प्रातः नाश्ते में चना, मूंग और सोयाबीन को अधिक से अधिक खाने में उपयोग करें।  दलिया को भी आप अपने नाश्ते में जरूर शामिल करें।

  • कमर की अधिक चरबी को कम करने के लिए भोजन में हरी सब्जियों का अत्याधिक सेवन करना चाहिए। इसके लिए  मेथी, पालक, चैलाई की सब्जी को खाने में शमिल करें।

  • गर्मियों में छाछ का सेवन करने से शरीर के चरबी घटती है। दिन में 2 से 3 बार छाछ का सेवन करें।

  • वजन कम करने के लिए छिलके वाली दाल का प्रयोग करें। इसमें प्रोटीन की मात्रा कम होती है। रोजाना सेवन करने से कोलेस्ट्राल की मात्रा भी शरीर में कम होती है ।

  • नियमित रूप से पपीता का सेवन करें। पपीता हर मौसम में मिलता है। यह पेट की चर्बी को जल्दी घटाता है।

  • पत्तागोभी का जूस रोज पीएं। इसमें चर्बी को घटाने के गुण होते हैं।

  • आलू, चावल एवं चीनी का सेवन कम से कम कर दें। क्योंकि इनमें अधिक कार्बोहाइड्रेट होता है जो मोटापे के लिए जिम्मेदार होता है।

  • एक चम्मच हल्दी और एक चम्मच आंवले के चूर्ण को मिला लें और इसे छाछ के साथ मिलाकर पियें। यह कमर की चर्बी को घटाता है।

  • शोध में बताया गया है कि वजन कम करने के लिए सबसे आसान तरीका है मिर्च को खाना। मिर्च में कैप्साइसिन तत्व पाया जाता है जो भूख को कम करता है और इससे उर्जा की खपत बढ़ती है और वजन नियंत्रण में रहता है। इसलिए  भोजन में हरी मिर्च या काली मिर्च को शामिल करें।

  • 2 चम्मच शहद को एक चम्मच पुदीने के रस में मिलाकर नियमित लेने से पेट अंदर होता है और वजन भी घटता है।

  • पुदीने की चाय बनाकर पीने से मोटापा जल्दी कम होता है।

  • टमाटर का 250 ग्राम रस 3 महीने तक सुबह खाली पेट लें। यह बहार निकले हुए पेट को अंदर कर देगा।

  • सलाद में प्याज और टमाटर खाएं और इसमें नमक और काली मिर्च का पाउडर डालें। सलाद खाने से पेट जल्दी भरता है और वजन नियंत्रित होता है।


 

No comments:

Post a Comment