Saturday, February 6

कोलेस्ट्रॉल को कम करने के प्राकृतिक उपाय

अधिक कोलेस्ट्रॉल से दिल के दौरे का खतरा अधिक हो जाता है। रक्त में कोलेस्ट्रॉल की बहुत ज्यादा मात्रा कोरोनरी धमनी रोग (coronary artery disease ) का कारण हो सकता है। परन्तु यदि अपनी जीवनशैली एवं भोजन में कुछ परिवर्तन कर लिया जाये तो इस खतरे को टाल सकते हैं | कोलेस्ट्रॉल को कम करने वाली अनेकों दवाईयां प्रचलन में हैं परन्तु इनका शरीर पर होने वाले दुष्प्रभाव से कम लोग ही परिचित हैं | सबसे पहले आईये जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाईयों का शरीर पर क्या दुष्प्रभाव पड़ता है -

कोलेस्ट्रॉल दवाओं के कुछ प्रमुख दुष्प्रभाव :




  • असामान्य जिगर कार्य (Abnormal liver function)

  • एलर्जी (त्वचा पर चमकते हुए निशान ) (Allergic reaction (skin rashes))

  • सीने में जलन (Heartburn)

  • चक्कर आना (Dizziness)

  • अनियमित दर्द होना (Abdominal pain)

  • कब्ज (Constipation)

  • सेक्स की इच्छा में कमी (Decreased sexual desire)

  • यादास्त कम होना (Memory loss)

  • निकोटिनिक एसिड के साथ निस्तब्धता।



इस स्थिति से बचने के लिए सबसे पहले और सबसे महत्वपूर्ण बात है कि हमारा खान-पान ऐसा हो कि हमें कोलेस्ट्रॉल कम करने वाली दवाईयों का कम से कम या न प्रयोग करना पड़े। ऐसे अनेकों खाद्य भी हैं जो हमारे हृदय को नुकसान पहुँचा सकते हैं इसलिए हमें ऐसे खाद्य पदार्थों को चुनना चाहिए जो हमारे हृदय के लिए अच्छे हो। प्रकृति ने हमें अनेकों स्वास्थ्यप्रद एवं स्वादिष्ट खाद्य दिए हैं जो ह्रदय के लिए अत्यंत उपयोगी है।

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए क्या करें ? :




  • हरी सब्जियां और फलों का सेवन करें |

  • साबुत अनाज (दालें इत्यादि)

  • सूखे मेवे (ऐसे प्रोटीन का सेवन करे जिसमे संतृप्त वसा न हो। जैसे- सेम, नट,लेकिन ध्यान रहे कि इनकी मात्रा भी सही होनी जरुरी है।)

  • फलियाँ (सेम,मटर आदि)

  • बीज (अलसी, यह ओमेगा-3 ट्राइग्लिसराइड्स को कम करता है, यह आपकी धमनियों को पट्टिका से लड़ने की क्षमता प्रदान करता है, निम्न रक्तचाप, और असामान्य हृदय की धड़कन के खतरे को भी कम करता है।)

  • असंतृप्त वसा ( unsaturated fats ) जैसे कैनोला, जैतून, और मूंगफली के तेल। ये तेल  धमनियों को ब्लॉक होने से रोकते हैं।

  • प्राकृतिक हर्ब्स  जैसे लहसुन (garlic) का उपयोग करें।

  • नियमित रूप से योग/व्यायाम करें। ज्यादा सक्रिय रहने की कोशिश करें। यह हमारे हृदय को मजबूत बनाता है। और रक्त प्रवाह में सुधार करता है। अच्छे (HDL) कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है और रक्त शर्करा (blood sugar) और शरीर के वजन को नियंत्रित करता है।



इनसे बचें :




  1. फास्ट फ़ूड जैसे, बेकरी की चीजें, पैक्ड फ़ूड, खासकर मांसाहारी , हॉट डॉग, सॉसेज, चिकन नगेट्स जैसी चीजें न खाएं। ये सभी चीजें हमारे हृदय के लिए अच्छी नहीं होती।

  2. उच्च रक्तचाप की अवस्था में तले-भुने और नमकीन खाने का प्रयोग न करें।

  3. शरीर के वजन को न बढ़ने दें। इस से रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल, और रक्त शर्करा का स्तर सभी पर अच्छा प्रभाव पड़ेगा। साथ ही इस से दिल के दौरे और स्ट्रोक का खतरा भी टलेगा।

  4. धूम्रपान करते हैं तो जल्द ही छोड़ दें । अनुसंधान से पता चलता है कि धूम्रपान छोड़ने से 33% हृदय की बीमारी से मौत का खतरा कम हो जाता है।



 

 

No comments:

Post a Comment