By- Dr. Kailash Dwivedi
कमर
एवं पेट के आस-पास बढ़ी हुयी चर्बी को लेकर प्रत्येक व्यक्ति खासकर महिलायें बहुत
ही चिंतित रहती हैं | इस प्रकार की चर्बी न सिर्फ सुन्दरता को कम करती है बल्कि
अनेक रोगों का कारण भी बनती हैं | इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कमर और पेट की चर्बी को कम करने के कुछ आसान व अत्यंत
प्रभावकारी ड्रिंक्स |
1. दालचीनी और एप्पल साइडर विनेगर :
यदि यह कहा जाये कि एप्पल
साइडर सिरका वजन घटाने,
मधुमेह, सूजन, सुंदर
त्वचा और बालों के लिए एक सुपर पदार्थ है
और रसोई
में पाया जाने वाला दालचीनी
वसा को
ढीला करने
में चमत्कार कर सकता हैं। तो कोई अतिशयोक्ति नही होगी।
आवश्यक सामग्री
- एक गिलास पानी
- एक टेबल स्पून एप्पल साइडर विनेगर
- एक चुटकी दालचीनी पाउडर
- शहद
बनाने की विधि :
एक गिलास पानी में 1 टेबल स्पून एप्पल
साइडर विनेगर मिलाएं | इसमें एक चुटकी दालचीनी पाउडर मिलाएं
एवं एप्पल साइडर विनेगर का कसैलापन दूर करने के लिए 1 चम्मच शहद मिला लें | अच्छे
परिणाम के लिए इस जूस को नाश्ते से 30 मिनट पहले तथा प्रत्येक भोजन के पहले पियें |
यह प्रयोग न सिर्फ शरीर से चर्बी घटाएगा बल्कि शरीर से बहुत सारे विषैले तत्वों को
भी बाहर निकालने में भी सहायक होगा |
2. अदरख की चाय :
अदरख एक सुपर हाई एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में
भी जाना जाता है | अदरख शरीर के मेटाबोलिज्म को बढ़ाती है, रोग प्रतिरोधक क्षमता
में वृद्धि करती है एवं कमर की अतिरिक्त चर्बी को भी घटाती है | भोजन के पूर्व अदरख के कुछ टुकड़े चबाने से पाचन
तंत्र मजबूत होता है | प्रतिदिन दो बार अदरख की चाय पीने से अच्छे परिणाम आते हैं |
आवश्यक सामग्री :
- 1 नींबू
- एक कप ताज़ा पानी
- शहद (यदि लेना चाहें तो)
- अदरख की 1-इंच लम्बा टुकड़ा
- 1 चम्मच ग्रीन टी
बनाने की विधि :
पैन में दो कप पानी लेकर इसमें एक इंच लम्बा
अदरख का टुकड़ा कद्दूकस करके मिला दें | इसे धीमी आंच पर तब तक उबालें जब तक कि पानी एक कप रह जाए | इस पानी में आधा नींबू का रस निचोड़कर पियें |
इस पेय को दिन में दो बार खाली पेट पियें | स्वाद के लिए इसमें एक चम्मच शहद मिला
सकते हैं |
3. नींबू का रस, शहद और गर्म पानी :
नींबू एवं शहद एक उच्च एंटी ऑक्सीडेंट है |
इसमें मौजूद विशेष तत्व पेट के आस-पास की चर्बी को कम करने में बहुत सहायक हैं | जब इन सुपर सामग्री को आपस में मिलाते हैं तब कुछ
बहुत ही अद्भुत होता है | जी हाँ, नींबू और शहद गर्म पानी के साथ- मानव शरीर के लिए चमत्कारिक
सिद्ध हो सकते हैं। यह शरीर में वसा, विषैले
तत्वों को नष्ट कर पेट कम कर देता है | साथ ही इसका प्रयोग आपकी
त्वचा को युवा और सुन्दर बनाता है।
आवश्यक सामग्री :
- 1 टेबल स्पून नींबू का रस
- 1 टेबल स्पून शहद
- एक गिलास पानी
बनाने की विधि :
एक टेबल स्पून नींबू का रस एवं एक टेबल स्पून
शहद दोनों को लेकर एक गिलास गर्म पानी में मिला लें | इस पेय को प्रतिदिन प्रातः
खाली पेट पियें | यह ड्रिंक शरीर के अतिरिक्त फैट को जलाएगा साथ ही शरीर से विषैले
तत्वों को भी बाहर करेगा एवं शरीर को ऊर्जावान बनाएगा |
loading...

No comments:
Post a Comment