By- Dr. Kailash Dwivedi
नेत्र ज्योति बढाए :
राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान के अनुसार कद्दू में पाया जाने वाला विटामिन ए नेत्र ज्योति बढाने में अत्यंत मददगार होता है | अनुसन्धान से पता चला है कि कद्दू का प्रयोग कम रौशनी में भी देखने में सक्षमता प्रदान करता है | शोध में यह भी पता चला है कि कद्दू अंधापन रोकने में भी प्रभावी होता है |
त्वचा को तंदरुस्त रखे :
कद्दू स्वस्थ त्वचा को मेंटेन करने में बेहद प्रभावी होता है | विटामिन ए एक शक्तिशाली एंटी ऑक्सीडेंट के रूप में त्वचा की खूबसूरती बनाए रखता है | इसमें मौजूद बीटा कैरोटिन त्वचा पर सूर्य की रोशनी से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाता है एवं अल्फ़ा कैरोटिन त्वचा पर पड़ने वाली झुर्रियों से बचाता है | अन्य विटामिन जैसे विटामिन – सी एवं ई त्वचा के गोरेपन एवं चमक को बढाता है |
रोग प्रतिरोधी शक्ति बढ़ाता है कद्दू :
चूँकि कद्दू में अनेकों महत्वपूर्ण एंटी ऑक्सीडेंटस, विटामिन ए, सी एवं ई के साथ-साथ आवश्यक खनिज जैसे- आयरन, मैग्नीशियम आदि का अच्छा स्रोत है इसीलिए यह शरीर की रोग प्रतिरोधी क्षमता को बढ़ाता है | इसमें प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला विटामिन ए शरीर के उतकों को रोग जनकों से बचाता है तथा बीटा कैरोटिन शरीर के इम्यून सिस्टम को सक्रिय करता है |
वजन कम करने में सहायक है कद्दू :
कद्दू प्राकृतिक रूप से पोटैशियम एवं फाइबर से भरपूर तथा लो कैलोरी खाद्य है | इसमें पाया जाने वाला फाइबर भूख को कम करता है एवं पोटैशियम अतिरिक्त जल व नमक की मात्रा को शरीर से बाहर निकालता है | यह दोनों प्रक्रियाएं शरीर का वजन कम करने में अत्यंत सहायक हैं |
दाह शामक :
कद्दू का नारंगी रंग इसमें पाए जाने वाले कैरोटीन ओइड्स की वजह से होता है | यह एक एंटी इंफ्लेमेटरी एजेंट है जोकि शरीर से इंफ्लेमेशन कम करता है |
कैंसर रोधी :
ताज़े शोध के अनुसार कद्दू में प्रचुर मात्रा में पाए जाने वाल विटामिन ए फेफड़ों एवं मुख कैंसर के खतरे को कम करता है | यह अल्झाइमर की समस्या से निजात दिलाने में भी सहायक होता है |
पाचन शक्ति बढाए :
कद्दू में प्रचुर मात्रा में पाया जाने वाला फाइबर पाचन एवं भोजन के अवशोषण में अत्यंत सहायक है | यह कब्ज एवं डायरिया जैसे रोगों से बचाता है | कद्दू का सेवन एसिडिटी तथा आंत के कीड़ों को भी दूर करने में सहायक है |
प्रजनन क्षमता में वृद्धि करता है कद्दू :
कद्दू के सेवन से प्रजनन क्षमता में वृद्धि होती है | यह स्त्री-पुरुष दोनों के लिए समान रूप से उपयोगी है | कद्दू पाया जाने वाला विटमिन बी काम्प्लेक्स एवं एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन ई इसमें बहुत सहायक होता है | कद्दू का प्रयोग करने से पुरुषों में वीर्य की वृद्धि होती है | कद्दू के बीज ओमेगा -3 का अच्छा स्रोत हैं |
उच्च रक्तचाप नियंत्रित करे :
कद्दू पोटैशियम एवं विटामिन सी का अच्छा स्रोत है जोकि उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने की क्षमता रखता है | कद्दू के बीज में प्रचुर मात्रा में Phyto एस्ट्रोजन होता है जो तनाव को दूर कर उच्च रक्तचाप घटाता है |
अच्छी नींद लाए :
कद्दू के बीजों में पाया जाने वाला ट्रिपटोफान शरीर में सेरोटोनिन का निर्माण करता है | इससे व्यक्ति तनावमुक्त होकर अच्छी नींद आती है |
ह्रदय को स्वस्थ रखता है कद्दू :
कद्दू ह्रदय के लिए बहुत ही अच्छा माना जाता है | यह ह्रदय के फंक्शन के साथ-साथ फेफड़ों और गुर्दों की क्रियाशीलता को भी बढ़ाता है | कद्दू कोलेस्ट्रोल के स्तर को नियंत्रित कर हार्ट अटैक से भी बचाता है |
loading...

No comments:
Post a Comment