
. By- Dr. Kailash Dwivedi
कारण :
तिलों के बनने का प्रमुख कारण त्वचा की वह कोशिकाएं हैं जो सामान्य तौर पर फैलने के बजाय आपस में जुड़कर इकट्ठी हो जाती हैं | इन कोशिकाओं को मिलेनोसाइट कहते हैं | जब यह कोशिकाएं सूर्य के संपर्क में आती हैं तो काले तथा भूरे रंग में बदल जाती हैं यही निशान तिल का रूप ले लेती हैं |ऐसे हटायें तिल एवं मस्से :
- बेकिंग सोडा और + अरंडी का तेल समभाग आपस में मिलाकर तिल व मस्सों पर लगायें | 15 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें |
- बरगद के पत्तों का रस निकालकर मस्सों पर लगाने से मस्से अपने आप गिर जाते हैं।
- आलू को काटकर मस्सों पर रगड़ने से मस्से समाप्त हो जाते हैं।
- प्रतिदिन हरा धनिया के पेस्ट को मस्सों पर लगाने से यह समाप्त हो जाते हैं ।
- खट्टे सेब का जूस को प्रतिदिन प्रातः, दोपहर, सायं मस्सों पर लगाने से मस्से धीरे-धीरे झड़ जाते हैं।
- सिरके में रुई को भिगोकर तिल-मस्सों पर लगाएं। दस मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। कुछ दिनों में मस्से समाप्त हो जाएंगे।
- मस्सों पर नियमित रूप से प्याज मलने से भी मस्से गायब हो जाते हैं।
- अरंडी का तेल नियमित रूप से मस्सों पर लगाएं। इससे मस्से नरम पड़ जाएंगे और धीरे धीरे गायब हो जाएंगे।
- कपूर का तेल मस्सों पर लगाने से मस्से गायब हो जाते हैं।
- प्रतिदिन 3 बार ताजे मौसमी का रस मस्से पर लगाने से मस्से ख़त्म हो जाते हैं।
- केले के छिलके को अंदर की तरफ से मस्से पर रखकर उसे एक पट्टी से बांध लें। 30 मिनट बाद पट्टी खोल दें | नियमित रूप से इस प्रयोग से मस्से समाप्त हो जाते हैं |
- प्रतिदिन अंगूर के बीज का एक्सट्रैक्ट को मस्से तथा तिलों पर रखें दो घंटे बाद चेहरे को पानी से धो दें |
- लहसुन की कलियों को बारीक़ पीस कर पेस्ट बना लें |इस पेस्ट को मस्से तथा तिलों के स्थान पर लगाकर एक कपडे से ढक दें | इस प्रयोग को रात भर के लिए करें |
- प्रतिदिन शहद को कुछ मात्रा में लेकर मस्से तथा तिल पर लगायें |
loading...
No comments:
Post a Comment