Saturday, February 27

भिण्डी के आश्चर्यजनक गुण

www.nihsarg.com 
भिण्डी से कई प्रकार की रेसीपी (सब्जी, रायता, सूप, कढ़ी) बनायी जा सकती है। इससे निकलने वाला रेशेदार चिकना पदार्थ कई प्रकार के रोगों को ठीक करने में मदद करता है। भिंडी खाने से भूख बढ़ती है। इस लेख में जानिए भिण्डी के विभिन्न स्वास्थ्यप्रद गुणों के बारे में -
हरी सब्जियों में भिण्डी का अहम् है। भिण्डी में कई प्रकार के पौष्टिक तत्व और प्रोटीन मौजूद होते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें वसा, रेशा, कार्बोहाइट्रेड, कैल्शियम, फास्‍फोरस, लौह मैग्‍नीशियम, पोटैशियम, सोडियम और तांबा पाया जाता है।

मधुमेह दूर करने में कारगर भिण्डी :

भिण्डी डायबिटीज से बचाने में मदद करती है। इसका फाइबर रक्त में शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने का काम करता है। यह अंडकोशों में शर्करा के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर डायबिटीज को दूर रखने अथवा नियंत्रित करने का काम करता है।

कोलन कैंसर से बचाये :

कोलन कैंसर को दूर करने में भिण्डी बहुत फायदेमंद होती है। यह आंतों में मौजूद विषैले तत्वों को दूर करने का काम करती है। जिससे कोलन कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

कब्ज भगाए :

भिण्डी कब्ज को भी दूर करती है। यह डायटरी फाइबर का सबसे अच्छा स्रोत मानी जाती है, जो हमारी पाचन क्रिया के लिए अत्यंत लाभकारी होती है। इसका घुलनशील फाइबर शरीर में मौजूद पानी में घुल जाता हैं, जिससे हमारी पाचन क्रिया ठीक होकर कब्ज दूर होती है ।

खून की कमी दूर करे :

भिण्डी में मौजूद आयरन हमारे शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं। यह खून में हीमोग्लोबिन का निर्माण करते हैं, जिससे हम रक्ताल्पता से बचे रहते हैं।

रक्तस्राव रोकने में सहायक :

भिण्डी में मौजूद विटामिन के रक्तस्राव को रोकने में मदद करता है, जिससे किसी विकट परिस्थिति में शरीर से रक्‍तस्राव बहुत कम होता है।

मोटापा रोके :

जो लोग वजन कम करना चाहते हैं, उनके लिए भिण्डी में मौजूद फाइबर से अच्छा अन्य कोई उपाय नहीं है। भिण्डी में कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है , इसलिए यह वजन कम करने का अच्‍छा उपाय माना जाता है।

ह्रदय के लिए लाभकारी :

भिण्डी में मौजूद घुलनशील फाइबर खून में कोलेस्ट्राल की मात्रा को कम करने में मदद करता है। इससे हार्ट अटैक का खतरा काफी कम हो जाता है। भिण्डी उच्च कोलेस्ट्राल को काबू करने का कारगर उपाय है। इसमें मौजूद पैक्‍टिन उच्च कोलेस्ट्राल को काबू करने में मदद करता है।

बालों को काला एवं घना बनाने में कारगर :

भिण्डी बालों को लंबे समय तक काला और घना बनाये रखने में मददगार हैं, यह बालों की रूसी को भी दूर रखती है। बाउंसी हेयर पाने के लिए भिण्डी के छोटे-छोटे टुकड़े काटें और उसमें आधा नींबू निचोड़ लें। इसे सिर धोने में प्रयोग करें। 

रोग प्रतिरोधी क्षमता बढाने में सहायक :

भिण्डी में विटामिन सी काफी अधिक मात्रा में होता है। इससे यह इम्‍यून सिस्‍टम को मजबूत बनाकर खांसी व ठंड से बचाने में मदद करता है। विटामिन सी के अलावा इसमें कई महत्‍वपूर्ण तत्व जैसे मैग्नीशियम, मैगनीज, कैल्शियम और आयरन भी होते हैं जिससे यह हानिकारक फ्री रेडिकल्‍स से लड़कर एक मजबूत व सक्षम प्रतिरक्षा प्रणाली बनाने में मदद करती है।

आँखों के लिए लाभकारी :

विटामिन ए और बीटा केरोटीन भी भिण्डी में पर्याप्‍त मात्रा में होते हैं। जो हमारी नजर के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं। यह मोतियाबिंद से भी बचाये रखने में सहायक होती हैं।

No comments:

Post a Comment